भिवानी: गांव धनाना में पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, राजकीय अस्पताल में भरा बरसाती पानी
लगातार बारिश के कारण गांव धनाना में स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव के अस्पताल और कृषि भूमि दोनों ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत, सरपंच, पंच और युवा क्लब की टीम ने मंगलवार को गांव के अस्पताल का मुआयना किया, जहां की हालत बेहद खराब पाई गई। ग्राम पंचायत धनाना-2 के सरपंच वेदपाल जांगड़ा, पंचायत सदस्य सुमित, मनोज, संज