आरा: जिला सैनिक बोर्ड में नए शहीद स्मारक का केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया वर्चुअली लोकार्पण, शहीदों के परिवार सम्मानित
Arrah, Bhojpur | Feb 25, 2024 भोजपुर के शहीदों के याद में और श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक का निर्माण किया गया। आज कार्यक्रम का आयोजन कर उसका लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और कार्यक्रम स्थल पर डीएम एसपी ने लोकार्पण किया। इसके अलावे शहीदों के परिवार को अंगवस्त्र व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।