सासनी: तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रहना के पास बाइक फिसलकर गिरने से एक शख्स घायल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Sep 16, 2025 हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रहना के पास बाइक फ़िसलकर गिरने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स को राहगीरों की मदद से गंभीर हालत मे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा शख्स का उपचार किया गया। सूचना पर शख्स के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, हालत में सुधार होने पर शख्स को परिजन घर लेकर चले गए।