थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पुरवा भूड़ा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 5 फरवरी को वह उपले पाथने गई थी, तभी गांव की ही दो महिलाएं वहां पहुंचीं और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।