औरैया: दिबियापुर कस्बे के दुर्गा नगर मोहल्ले में गाय द्वारा चारा खाने को लेकर युवक के साथ पड़ोसी ने की मारपीट
दिबियापुर कस्बा के दुर्गा नगर मोहल्ला निवासी युवक के साथ पड़ोस के युवक ने गाय की चारा खाने पर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है। पीड़ित ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।