शाजापुर: शाजापुर में चाइना डोर के खिलाफ जिला प्रशासन का सर्च अभियान
शाजापुर में चाइना डोर पर प्रतिबंध को लेकर जिला प्रशासन ने रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करते हुए, सर्चिंग अभियान चलाया,गुरुवार रात 9:00 मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की टीम ने एसडीएम मनीषा वास्कले एवं तहसीलदार मधु नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल की मौजूदगी में सड़कों पर उतरकर पतंग डोर बेचने वाले दुकानदारों की दुकान पर सर्चिंग अभियान चलाया।