शाजापुर: शाजापुर में पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक, हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी निलंबन की कार्रवाई
जिले के पुलिस महकमे में एक नई पहल की गई है। एसपी यशपालसिंह राजपूत ने पुलिसकर्मियों के लिए दोपहिया वाहन पर यात्रा के दौरान हेलमेट अनिवार्य किया है। गुुरुवार को शाजापुर में पुलिस कंट्रोल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक शाम करीब चार बजे तक चली। जिसमें एसपी यशपालसिंह राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।