लखीमपुर खीरी जिले के निघासन नगर पंचायत क्षेत्र में मानवता, साहस और त्याग के प्रतीक दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक शोभायात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निघासन से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई।