सहावर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में सहावर थाना पुलिस ने 2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
सहावर थाना पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम आमिर अहमद पुत्र अजीज अहमद और नवी अहमद पुत्र मुफीस अहमद है। गिरफ्त में आए आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहे थे। सहावर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।