फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बीसलपुर रोड ग्राम भगवंतापुर क्षेत्र से 40 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ श्री कृष्ण पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम कुरमुरी थाना फरीदपुर को किया गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है