औरैया: दिबियापुर के पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने नहर के समीप भतीजे के साथ अमौआहार के लोगों पर मारपीट और लूटपाट का लगाया आरोप
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने कस्बा स्थित नहर के समीप भतीजे के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए दिबियापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।