नवाबगंज: बाराबंकी में श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा, नगर में भक्तिमय माहौल, जीआईसी मैदान में होंगे धार्मिक आयोजन
बाराबंकी जनपद में श्रीराम कथा के पावन आयोजन से पूर्व शनिवार को करीब 1 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर से हुआ।यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे घंटाघर, धनोखर चौराहा और नाका सतरिख से गुजरी।