धार: टलवाई बुजुर्ग में निर्माण स्थल पर कर्मचारियों से सरपंच पति ने की मारपीट, फरियादी ने दी जानकारी
Dhar, Dhar | Aug 30, 2025 धार जिले की ग्राम पंचायत टलवाई बुजुर्ग में निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ मारपीट व चाकूबाजी की घटना हुई है। घटना की जानकारी देते हुए फरियादी बसंत जायसवाल ने बताया कि जनपद सीईओ की शिकायत पर हेमराज जाट में साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां सरपंच पति द्वारा मारपीट की तथा चाकू से हमला किया गया।