मां की तेरहवीं संस्कार का सामान लेकर बाजार से पैदल वापस घर जा रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के पशु बाजार के निकट निवासी स्वर्गीय देवीदीन कुशवाहा का पुत्र चंद्रप्रकाश 22 वर्ष मां शोभा की तेरहवीं संस्कार की सामग्री लेने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वापस आ रहा था तभी सब्जी मंडी