पथरिया सतपारा गांव से प्रारंभ हुई नर्मदा यात्रा शुक्रवार को पथरिया पहुँची, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल भक्त नर्मदा मैया की भक्ति में भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान नर्मदा पूजन व आरती की गई। आयोजकों ने यात्रा का उद्देश्य नर्मदा नदी संरक्षण, स्वच्छता और धार्मिक जागरूकता बताया।