झांसी: रक्सा के डेली गांव में झगड़े में बिगड़ी एक व्यक्ति की तबियत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Dec 3, 2024 रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गाँव में खेत में पानी का पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में उस वक़्त हड़कंप मच गया, ज़ब एक शख्स की हालत बिगड़ गयी। आननफानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका उपचार किया गया। बताया गया डेली गाँव के रामकुमार के खेत से कुछ लोग पानी का पाइप निकाले हैं, जिसका रामकुमार ने विरोध किया तो वह लोग झगड़े पर आमादा हो गये।