मिल्कीपुर सर्किल क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने थानों पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इनायतनगर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। तीनों थाना पर अपराह्न दो बजे तक कुल 26 शिकायतीपत्र पेश हुए।