मिल्कीपुर: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को थाना कोतवाली इनयतनगर की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया
अपराधियो के विरूद्ध चलाये जारहे अभियान के तहत थाना कोतवाली इनायतनगर में पंजीकृत मु. संख्या 26/2026 धारा 109(1)बीएनएस में वांछित अभियुक्त को 24घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुये थाना इनायतनगर की पुलिस ने घटना का खुलासा किया। आरोप है कि आरोपी सौरभ पुत्र खुशीराम निवासी कर्मडांडा ने पूरे झलिहन कर्मडांडा में कहा सुनी के बाद आदित्य श्रीवास्तव पर चाकू से हमला किया।