सोमवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने शाहपुर के भौरा बीजादेही मंडल अंतर्गत खापा पंचायत के ग्राम तारमखेड़ा में जोत वाले बजरंग दद्दा के प्रांगण में प्रस्तावित सामुदायिक भवन का विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।