युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत बालामऊ में विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सब जूनियर कबड्डी बालिका में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेनीगंज विजय रही, वही जूनियर वर्ग बालिका में हत्या हरण व बेहंदर सामूहिक रूप से विजेता रही।