विदिशा नगर: शनिवार सुबह 11 बजे नीमताल के पास नशे मे धुत दो युवको की आपस मे मारपीट,यातायात भी हुआ बाधित,नशे के बढते कारोबार बना कारण
गांधी चौक नीमताल के नजदीक शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग दो युवक जो काफी नशे में थे। आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उनका आपसी विवाद यातायात को भी बाधित कर रहा था। वहीं लोगों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए अवैध नशे के बढ़ते कारोबार को घटना जोड़कर देखी जा रही है।