फरीदाबाद: होली पर झगड़े के बाद लोग बीके अस्पताल पहुंच रहे, मेडिकल करवाने वालों की लगी भीड़
शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के बीके अस्पताल में आज मरीजों की भीड़ देखने को मिली। क्योंकि आज होली के त्योहार पर लोग लड़ झगड़कर मेडिकल करवाने के लिए बीके अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अस्पताल में जहां भी देखो वहीं पर लड़ने झगड़ने के मामले ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। प्रत्येक डॉक्टर के पास लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।