खंडवा नगर: श्री दादाजी मंदिर निर्माण: सॉइल टेस्ट से जांची जा रही जमीन की स्थिति, मार्बल का स्ट्रक्चर डिजाइन जमीन की ताकत पर होगा तय
*दादाजी के मंदिर निर्माण से पूर्व सॉइल टेस्टिंग का कार्य जारी गत 30 जून को खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में "दादाजी धूनी वाले के नए मंदिर निर्माण" का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस भूमि पूजन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर मंदिर निर्माण स्थल पर पुष्प अर्पित कर समाधि के दर्शन किए थे