गुढ़: गुढ थाना क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल बदवार में पुलिस ने आयोजित किया 'मैं हूं अभिमन्यु' कार्यक्रम, डीएसपी भी रहे मौजूद
गुढ डीएसपी हिमाली पाठक ने कहा की महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। परंतु समाज के कुछ हिस्से में कुरीतियों आज भी व्याप्त हैं जिन्हें जड़ से खत्म करने हेतु पुरुषों को आगे आना होगा ।9 अक्टूबर दिन बुधवार समय 2:00 बजे हर सेकेंडरी स्कूल बदवार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं सोलर पावर प्लांट के प्रतिनिधि स्कूल प्रबंधन छात्राएं उपस्थित रहे।