श्रीविजयनगर में वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका ने किया रैली का आयोजन
Shree Vijainagar, Ganganagar | Nov 11, 2025
श्रीविजयनगर राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 8.30 बजे नगर पालिका की ओर से आयोजित भव्य रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन और नागरिकों ने भाग लिया