सहसों थाना में तीन वर्षों से तैनात उपनिरीक्षक सरदारीलाल की विदाई पर क्षेत्र में भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। हनुमंतपुरा कस्बा में अपने सौम्य व्यवहार और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण लोकप्रिय रहे दरोगा के स्थानांतरण की सूचना मिलते ही व्यापारियों और गणमान्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर को रवाना हो गए।