बेगूसराय: लोहियानगर ब्रिज के पास सेना के जवान को पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार, SP कर रहे पूछताछ
बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. बेगूसराय पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर ब्रिज के पास मिली है.पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का पुत्र राज किशोर कुमार (25) है. उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव एवं 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया.