कोडरमा: कांग्रेस नेता सईद नसीम ने कहा, जरूरतमंदों को मिले कंबल, चौराहों पर हो अलाव की व्यवस्था
कांग्रेस नेता सईद नसीम ने जिला उपायुक्त कोडरमा को ट्वीट कर धयान आकृष्ट कराते हुवे कहा कि जिले में ठंड जोर पकड़ रही है। तापमान गिरने और शीतलहर से जन जीवन अस्त व्यस्त होना लाज़मी है। सर्वाधिक परेशानी राहगीरों, ऑटो व टोटो रिक्शा चालकों के अलावा आम लोगों को हो रही है। उसके बाद भी प्रशासन की ओर से अबतक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।