सिंगरौली: माजन नवानगर मार्ग पर बाइक से रोड क्रॉस कर रही महिला की टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
एक बाइक सवार माजन नवानगर मुख्य मार्ग पर परिवहन कर रहा था और जैसे ही माजन बगीचे से आगे मोड़ के पास पहुंचा रोड क्रॉस कर रही महिला से टक्कर हो गई बताया जा रहा है की बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जहां आनन फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शह ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है।