मिर्ज़ापुर: नशे के प्रभाव में तीन चोरों ने मेडिकल कॉलेज के पास कई चोरियों को अंजाम दिया, देहात कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपराडाड मेडिकल कॉलेज के पास आए दिन हो रहे चोरी की घटनाओं को देहात कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों चोर राम लोचन शाहरुख एवं राजबली को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की साइकिल गैस सिलेंडर व चूल्हा बरामद कर जेल भेजा गया।