मिर्ज़ापुर: बसकोप गांव के पास बाइक सवार किशोर पेड़ से टकराकर गंभीर रुप से घायल, मंडलीय अस्पताल में हुई मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के बसकोप गांव के पास सोमवार की सुबह 9:30 बजे के करीब पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल किशोर की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के मैनागोसाई गांव निवासी सौरभ पुत्र श्याम नारायण बाइक से निकला था कि बसकोप गांव के पास पेड़ से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।