मिर्ज़ापुर: शास्त्री ब्रिज पर चार पहिया वाहन के सामने अचानक कूदा अज्ञात व्यक्ति, गंभीर रूप से हुआ घायल
कटरा कोतवाली के शास्त्री ब्रिज चौकी अंतर्गत शास्त्री ब्रिज पर चार पहिया वाहन के सामने सोमवार की दोपहर 12:00 के करीब एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आते-जाते राहगीरों ने एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पहचान नहीं हो सकी है। वाहन के टक्कर से वह बेहोश है। होश आने पर ही सही जानकारी होगी।