गोरखपुर: निजी संस्था द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात कार्यालय पर निशुल्क हेलमेट व जैकेट किया गया वितरित
यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक निजी संस्था द्वारा आज दोपहर में यातायात कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को निशुल्क हेलमेट व जैकेट वितरित किया गया। इस दौर कार्यक्रम के दौरान एसपी ट्रैफिक श्याम देवबंद भी मौजूद रहे। हेलमेट और जैकेट मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को एसपी ट्रैफिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।