कोल: AMU में फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रही छात्राओं के साथ सुरक्षाकर्मियों ने की धक्का-मुक्की, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का है। जहां फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रही छात्राओं के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं के साथ धक्का मुक्की की। इधर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा धक्का मुक्की के दौरान एक छात्रा रोड पर गिर गई। इधर घटनाक्रम का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।