अररिया: बेलवा पुल के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक पर सवार 3 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 14, 2025 अररिया बहादुरगंज मार्ग में बेलवा पुल के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाइक पर सवार 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को 1:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.