अररिया: बैरगाछी थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो चालक की मौत, दो लोग घायल
Araria, Araria | Jan 14, 2025 बैरगाछी थाना क्षेत्र के मैनपुर चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय फखरुद्दीन के रूप में की गई, जो बैरगाछी थाना क्षेत्र के अररिया बस्ती वार्ड संख्या 07 के निवासी थे। हादसे में मृतक के दो बेटे, आशिक और मिट्ठू, गंभीर रूप से घायल हो गए।