भगवानपुर: फरकपुर गांव में कुछ शरारती तत्वों ने संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति को खंडित किया, लोगों ने किया हंगामा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के फरकपुर गांव मे देर रात कुछ शरारती तत्वों ने संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। आज सुबह लोगों को मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिली। तो लोगो ने हंगामा किया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया है। जिसके बाद नई मूर्ति को स्थापित करा दिया गया है।