मोकामा: मोकामा में CRPF मेजर के बंद घर में भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति चोरी, इलाके में दहशत
Mokameh, Patna | Mar 30, 2026 मोकामा के शंकरवारटोला वार्ड संख्या 17 में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों से सोमवार को 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन शर्मा, जो CRPF में मेजर के पद पर कार्यरत हैं, वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ बनारस में रह रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।