कांठ: मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कैंच की पुलिया के पास निजी बस की रोडवेज बस से टक्कर
तेज रफ्तार कैंटर ने आगे जा रही निजी बस में टक्कर मार दी। बस उससे आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में निजी बस सवार कई यात्रियों सहित कैंटर चालक घायल हो गया। इसी के साथ तीनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर चालक सहित दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।