एसडीओ तालाब से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। शव की पहचान दोलाई माझी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर से युक्त वृद्ध लापता थे जिसको लेकर जामताड़ा थाना में सनहा भी दर्ज किया गया था। काफी खोजबीन की गई थी परंतु कुछ पता नहीं चल पाया था आज सुबह उनका शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।