मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तीन फरार अभियुक्तों के खिलाफ ₹5000 का इनाम घोषित किया
पूर्व से फरार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तीन अभियुक्त के विरुद्ध मोतीहारी पुलिस के द्वारा इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया निवासी शिवचंद्र सहनी के पुत्र नारद सहनी,कोबया कनी टोला निवासी रामसागर सहनी के पुत्र सुभाष सहनी एवं घोघराहा निवासी स्वर्गीय सुरेश सहनी के पुत्र अजय सहनी के विरुद्ध 5000-5000 इनाम की घोषणा की गई है। मोतिहारी