भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोंच प्रखंड मुख्यालय में गरीबों एवं असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया, जहां प्रखंड प्रमुख मनी देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया।