आरा: बलबतरा में अचानक दो घरों में लगी आग से लाखो की संपति जल कर हुई राख,फायरब्रिगेड की टीम पहुंची
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा में अचानक दो घरों में आग लग गई।जिससे पूरी संपति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी ये स्प्ष्ट नही हुआ। हालांकि घर मे आग लगते ही सभी लोग बाहर निकल कर जान बचा लिए। लेकिन सारा सामान जल कर राख हो गया। फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहूंची तो आग पर काबू पाया गया।