लोहरदगा: राजा बांगला में आपसी विवाद में पत्नी व बेटे ने हथौड़े से मार कर उदय प्रकाश साहू किया घायल
सदर थाना क्षेत्र के राजा बांगला इलाके में आपसी विवाद में पत्नी और पुत्र ने मिलकर अपने ही पति और पिता को हथौड़े से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है । राजा बांग्ला निवासी स्वर्गीय रामदयाल साहू के पुत्र उदय प्रकाश साहू की किसी बात को ले पत्नी से विवाद हो गया था इसी क्रम में पत्नी व पुत्र ने हथौड़े से मार कर उदय प्रकाश साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया।