बकानी: बकानी क्षेत्र सहित गाँवों में तेज बारिश के कारण किसानों की फसलें हुई खराब, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
बकानी क्षेत्र सहित गाँवों में आज गुरुवार को तेज बारिश के चलते किसानों की फैसले खराब हो गई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की माँग की। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेतों में कटी हुई सोयाबीन की फसल पानी गिरने से खराब हो गई, उड़द की फसल में भी 80% तक नुकसान हुआ है। पहले ही किसान कर्ज में काफी डूबे हुए हैं, उन्होंने प्रशासन से फसल का आकलन कर मुआवजे की माँग की ।