हमीरपुर: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जनपद के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
हमीरपुर जनपद में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जिला मुख्यालय,मौदहा,सरीला,राठ,कुरारा,भरुआ सुमेरपुर, बिवार,मुस्करा कस्बों के अलावा ग्रमीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही देवी माँ के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़ी। यह स्थिति गुरुवार को सात बजे की है।