रविवार को नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर सिवरेज नाले का गंदा पानी मां नर्मदा में छोड़ दिया जिसका वीडियो रविवार को शाम करीब 4:00 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल पतित पावनी मां नर्मदा में स्नान करने मात्र से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं यहां लोग दूर दूर से स्नान करने पहुंचते है बावजूद इसके नगर पालिका के कर्मचारियों ने नाले का गंदा पानी छोड़ दिया।