सिंगर हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा के खिलाफ वाराणसी में प्रार्थना पत्र, FIR दर्ज कराने की मांग
दीदियां के देवरा चढ़ाईले बाय नजरी के गाना की रोक लगाने की मांग को लेकर अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर के माध्यम से हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि इससे भोजपुरी समाज की छवि को धूमिल किया जा रहा है और समाज पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।