चौपारण प्रखंड के जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में निर्माण कंपनी की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अधिग्रहित घरों का मलबा समय पर नहीं हटाया जा रहा है और हाइवा से सड़क पर ईंट-पत्थर गिर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। पाण्डेयबारा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बड़े पैमाने पर मलबा गिरा मिला, जिसे देखकर कई वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा।