करपी: किंजर थाना में नये थाना अध्यक्ष पद पर राज कौशल कुमार ने दिया योगदान
Karpi, Arwal | Feb 28, 2024 पुलिस अधीक्षक विद्या सागर के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारी राज कौशल ने किंजर थाना में नये थाना अध्यक्ष पद पर योगदान दिया है। मौके पर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही शराबबंदी कानून पूर्णतः लागू होगा।